लातेहार, फरवरी 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि के तहत शिव शक्ति हनुमान मंदिर, देवनायक धाम,आदर्श नगर बालूमाथ ब्लॉक के द्वितीय स्थापना दिवस सह भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं प्रवीण कुमार सिंह शामिल हुए। कलश यात्रा ब्लॉक कॉलोनी से प्रारंभ होकर मकईयाटांड स्थित बड़की नदी तट होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना संपन्न हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। इस दौरान झाबर पंचायत के इचाक गांव में प्रस्तावित भव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भी विधि विधान के साथ आयोजित किया गया। इस अ...