लातेहार, फरवरी 17 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बालूमाथ में प्रखंड स्तरीय वरिष्ठ नागरिक आरोग्य शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर में बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार की व्यवस्था की गई थी। डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय संबंधी जांच सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही उपस्थित बुजुर्गों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने,संतुलित आहार,नियमित योग एवं व्यायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. सुशी कुमारी, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं डॉ. आलोक कश्यप ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवार्इयां उपलब्ध कराईं। योग प्रशिक्षक किरण कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों को सरल योग अभ्यास कराए तथा नियमित य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.