लातेहार, अप्रैल 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना धांधू-बिशनपुर सड़क मार्ग पर घटी, जहां धांधू गांव निवासी 55 वर्षीय हजमुल अंसारी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हजमुल अंसारी बाइक से बिशनपुर होते हुए मरंगलोहिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना बारियातू थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव के पास हुई। यहां रांची मांडर निवासी शांति देवी अपने पति अर्जुन उरांव के साथ बाइक से बारियातू के इटके गांव मेहमान के घर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.