लातेहार, जनवरी 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों,राजनीतिक दलों के कार्यालयों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर विभिन्न विद्यालयों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ विनोद रवानी ,प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए तथा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख ममता देवी,झामुमो कार्यालय में प्रदीप गंझू,भाजपा मंडल कार्यालय में रामजतन साहू,कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.