बालूदा मार्ग पर नाले की सफाई हुई
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार नगर परिषद सोहना ने गुरुवार को बालूदा मार्ग पर जल निकासी को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। परिषद की टीम ने इस मुख्य मार्ग पर बने बरसाती नाले की सफाई करने के साथ-साथ उसके ऊपर और आसपास किए गए अस्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया। इस कार्रवाई की शुरुआत पटेल नगर इलाके से की गई। हालांकि, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती न होने के कारण नाले पर किए गए पक्के अवैध निर्माणों को फिलहाल नहीं गिराया जा सका। बालूदा मार्ग पर जलभराव एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिससे आम जनता को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। नाले के ऊपर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सफाई कर्मचारी इसके भीतर जमा कचरे को बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.