गुड़गांव, मार्च 14 -- सोहना, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर परखने के लिए शनिवार को बालूदा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप-स्वास्थ्य केंद्र) का एनक्वास के तहत निरीक्षण किया गया। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर और केंद्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से केंद्र की कार्यशैली और सुविधाओं का जायजा लिया, जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष रूप से कई बिंदुओं का औचक निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली प्राथमिक उपचार की गुणवत्ता, केंद्र परिसर और ओपीडी रूम में स्वच्छता के कड़े मानक, मरीजों का डेटा और दवाओं के स्टॉक की सही जानकारी आदि जांच की। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंघौला के एसएमओ डॉ. र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.