मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालू घाट बांध रोड के समीप ट्रैक्टर चालक ओम प्रकाश मंडल (32) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रारंभिक जांच में परिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बाघा खाल गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह बालू घाट बांध रोड स्थित एक किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। ट्रैक्टर चलाकर और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लोगों ने बताया कि कमरा काफी देर से बंद था। शक होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो ओम प्रकाश मंडल फंदे से लटका था। थानेदार दुखी कुमार ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.