औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- बारूण, नरारी कला खुर्द, रिसियप, दाउदनगर और गोह थाना क्षेत्र में हुई तैनाती चेक पोस्ट की भी होगी जांच, डीएम ने आदेश किया जारी फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 7 कैप्शन- दाउदनगर में सड़क किनारे बिखरा हुआ बालू जिसके कारण हादसे होते हैं औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में बालू, गिट्टी और राख के अवैध परिचालन तथा ओवरलोडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर धावा दल का गठन किया गया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के द्वारा इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। बारुण, नरारी कला खुर्द, रिसियप, दाउदनगर और गोह थाना क्षेत्र में इन टीमों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- बिना चालान के छर्री लदा दो हाइवा जब्त इस टीम में मजिस्ट्रेट के अलावा खान निरीक्षक, एमवीआई, सब इंस्पेक्टर और चार पुलिस बलों को शामिल किया गया...