बांका, अक्टूबर 4 -- पंजवारा (बाँका), निज प्रतिनिधि पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाकों में इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी होने की संभावना से किसान बेहद प्रफुल्लित हैं। खेतों में लहलहाती हरी-भरी फसल को देखकर क्षेत्र के अन्नदाताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि इस साल मानसून के मेहरबान रहने से धान की फसल को अभी तक पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा है। समय-समय पर हो रही पर्याप्त बारिश ने फसल के लिए संजीवनी का काम किया है, जिससे धान की फसल शानदार तरीके से लहलहा रही है। धान की फसल अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है और खेतों में पौधों से बाली निकलना शुरू हो गया है। हरी-भरी फसलों के बीच से निकल रही धान की इन बालियों को देखकर किसानों के चेहरे पर सुनहरे भविष्य की मुस्कान तैरने लगी है। अगर मौसम का मिजाज आगे भी ऐसा ही रहा, तो इस बार...