बालीवुड के पुराने गीतों पर झूमे नन्हें कलाकार
बरेली, जून 22 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिक बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम रेट्रो बॉलीवुड- रीक्रिएटेड बाय आवर लिटिल सुपरस्टार्स का आयोजन रविवार को आईएमए भवन के ऑडिटोरियम में हुआ। बच्चों ने पुराने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों, नृत्य और अभिनय प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। विशिष्ट अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने पुराने हिंदी फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर पुराने बॉलीवुड युग की झलक पेश की। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, अभिनय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.