देवरिया, अप्रैल 12 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने रविवार को देवरिया पहुचीं। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फैंस उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े। वे शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज के निकट गोरखपुर रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने देवरिया की जनता से मिले प्यार पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर सुरक्षा को लेकर पुलिस और उनके निजी गार्ड भी मुस्तैद रहे। इस दौरान कल्याण ज्वेलर्स के संचालक मंडल के सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार गुप्ता, राहुल राज, मिथुन भाटी सहित शोरूम के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.