इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- इटावा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की वॉलीबाल प्रतियोगिता पांच सितंबर को जन सहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर में कराई जाएगी। पहले यह प्रतियोगिता एक सितंबर को होनी थी लेकिन एक सितंबर को अत्यधिक बारिश के कारण प्रतियोगिता नहीं हो सकी। अब प्रतियोगिता की नई तारीख निर्धारित की गई है और यह प्रतियोगिता पांच सितंबर को कराई जाएगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने दी है। प्रधानाचार्य से टीमें निर्धारित समय पर भेजने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता अब 8 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...