बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने शनिवार को बालीघाट-दोफाड़-घरमघर मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों की जांच की। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर खामियां मिलने पर विधायक ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं की आधारशिला होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए और कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि डामरीकरण के दौरान वाहन चलाने में जल्दबाजी न करें। कहा कि डामर सही तरीके से बैठने पर सड़क की उम्...