जमशेदपुर, मार्च 13 -- बालीगुमा ग्रामसभा ने बालीगुमा और गोड़गोड़ा को मानगो नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने की मांग को लेकर घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र से गुरुवार को मुलाकात की। बालीगुमा के ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा रमेश चंद्र मुर्मू की अगुवाई में विधायक से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मांग पत्र सौंपा, जिसमें इन दोनों गांवों को देवघर पंचायत में शामिल करने के लिए उनसे विधानसभा में आवाज उठाने का आग्रह किया। विधायक से यह मुलाकात उनके रांची स्थित आवास पर की गई। ग्रामसभा के प्रतिनिधिमंडल में जोग माझी बाबा लुगु हांसदा, सालखन मार्डी, अर्जुन हांसदा, गणेश मार्डी, फकीर सोरेन, सालो मार्डी और बालेश्वर सोरेन शामिल थे। बालीगुमा ग्रामसभा लगातार इस बात का विरोध कर रही है कि आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बावजूद दोनों गांवों को मानगो नगर निगम में शा...