जमशेदपुर, मार्च 6 -- शहर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में कोल्ड चेन का निर्माण किया जाएगा। बालीगुमा, जुगसलाई नगर परिषद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन खोलने का प्रस्ताव है। इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न वैक्सीन के साथ एंटी रेबीज और एंटी वैनम जैसी जरूरी दवाओं को सुरक्षित रखा जा सकेगा। अभी तक इन दवाओं और वैक्सीन को साकची, मानगो और खासमहल सदर अस्पताल से रोजाना पहुंचाना पड़ता है। सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला के चिकित्सा पदाधिकारी ने तीनों स्थानों का सर्वे किया है। सर्वे में कोल्ड चेन बनाने के लिए उपयुक्त जगह चिह्नित की गई है। अन्य संसाधन जुटाने की विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला आरसीएच पदाधिकारी ने कोल्ड चेन के लिए फ्रीजर का प्रस्ताव सिविल सर्जन और राज्य मुख्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.