घाटशिला, जून 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत बालीकुड़िया गांव में सिकल सेल के लिए 10 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। इस दौरान बताया गया कि जांच के बाद मरीज को जेनेटिक स्टेटस कार्ड दिया जाता है, जिससे यह पता चलता है कि व्यक्ति सिकल सेल से पीड़ित है या केवल वाहक है। इस जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों को काउंसिलिंग, फोलिक एसिड की खुराक और मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। यदि प्राथमिक जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आती है या सिकलिंग लक्षण दिखते हैं, तो पुष्टि के लिए रक्त का नमूना जिला अस्पताल या उच्च प्रयोगशालाओं में भेजा जाता है। मौके पर एनएम, सहिया, सहायिका आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...