हरिद्वार, जनवरी 4 -- इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। गणेश पाल बालियान अध्यक्ष, सीमा सैनी महामंत्री और कामेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संरक्षक प्रेमचंद सैनी ने कहा कि नई समिति पारदर्शिता के साथ आवासीय कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील आर्य की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को सराहा। इस अवसर पर अनिल वशिष्ठ, विकास अग्रवाल, दुर्गा सिंह रावत, मनोज कुमार, विवेक तिवारी, रविंद्र वालिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.