वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ वाराणसी ने बीते सोमवार को सिलवासा (दादर एवं नगर हवेली) में प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में बंदकर भागने वाले ऋषभ सिंह को चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि उसके खिलाफ प्रेमिका छोटी के नाबालिग होने के दौरान अपहरण का केस दर्ज हुआ, तब वह छिपकर रहता था। जैसे ही बालिग हुई, उसने नवादा कोर्ट से दर्ज मुकदमे का निस्तारण कराया था। यह भी पढ़ें- छोटी हत्याकांड का आरोपित प्रेमी ऋषभ वाराणसी से गिरफ्तारछोटी का परिवार नवादा (बिहार) के सिउर (रोह) छोटी के पिता मनीष उपाध्याय ने बताया कि तीन बेटों और दो बेटियों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी नवादा में ही साल 2023 गौरव पांडेय से कर दी गई थी। शादी के बाद बेटी सिउर स्थित घर से ही हाईस्कूल की पढ़ाई करती थी। 6 मई, 2024 को वह स्क...