मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के धरहरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर सनसनी फैला दी है। बालिग होने के बाद युवती ने दावा किया है कि उसे साजिश के तहत झूठा पीड़िता बनाया गया और एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भिजवा दिया गया। युवती ने मामले की उच्च स्तरीय विशेष जांच कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।दरअसल, मामला वर्ष 2022 का है (धरहरा थाना कांड सं. 163/22)। युवती का आरोप है कि जब वह 14 साल की थी, तब उसकी मां और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसके अपहरण और दुष्कर्म की झूठी कहानी रची। युवती ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि उसका कभी अपहरण नहीं हुआ और न ही उसके साथ कोई गलत काम हुआ। उसका दावा है कि उसे 30 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.