उरई, मई 25 -- उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 19 वर्षीय युवक और उसकी प्रेमिका ने बालिग होते ही रविवार रात गांव के बाहर काली मंदिर में सात फेरे लिए। लड़की के परिजन शुरू से शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में वे भी पहुंचे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। ग्राम निवासी युवक का प्रेम प्रसंग भाई की ससुराल में रहने वाली किशोरी से चल रहा था। भनक लगने पर लड़की के परिजन उसे लेकर फरीदाबाद चले गए, जहां लड़की का पिता प्राइवेट नौकरी करता था। करीब दो साल पहले युवक अपनी प्रेमिका को फरीदाबाद से बहला-फुसलाकर पंजाब ले गया था। उस समय लड़की की उम्र 16 वर्ष थी। लड़की के पिता ने 2024 में फरीदाबाद कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर उसे महिला बाल गृह भेज दिया था और युवक को जेल भेज द...