बालिका से रेप की घटना के बाद भड़के लोग, आरोपी के घर घुसकर तोड़फोड़, बुलडोजर की मांग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। सिंगाही थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और जनाक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में आक्रोशित होकर गांव पहुंच गए। नाराज लोगों की भीड़ ने आरोपी खलील के घर पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।स्थिति यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची से पड़ोसी ने की हैवानियत, भीड़ ने आरोपी के घर की तोड़फोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.