फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने बालिका से दुष्कर्म में आरोप तय कर दिये हैं। सजा के बिंदु पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी। दोषी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध है। घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 25 सितंबर 2016 को गांव की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी पुत्री 24 सितंबर 2016 को कायमगंज में दवा लेने गयी थी शाम तक वापस नहंी आयी। इसके बाद उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। पुत्री एक कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू की तो आरोपित का नाम सामने आ गया। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म में अभियुक्त को 21 साल सश्रम कारावास की सजा इस पर अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया। न्यायाधीश ने इस मामले मे...