बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में 10 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।विशेष न्यायाधीश ने बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में एक दोषी को दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही साथ 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। जनपद एटा के अलीगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण ने 13 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार समेत अपनी पत्नी के फूफा की पुत्री की शादी समारोह में आया था। 12 मई 2017 को उसकी 11 वर्षीय पुत्री शौच करने को एक खेत में गयी थी तभी उसे दबोच लिया गया। कपड़े फाड़ दिये गये और दुष्कर्म की कोशिश की गयी । पुत्री किसी प्रकार चंगुल से बाहर आयी और पूरी घटना बतायी। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी नीतेन्द्र को दस वर्ष के कारावास से दंडित किया है। साथ ही साथ चालीस हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.