फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने बालिका से दुष्कर्म के प्रयास की घटना में आरोप तय कर दिये हैं। इस मामले में दंड के प्रश्न पर सुनवाई 11 मई को होगी। घटना मेरापुर थाना क्षेत्र की है। जनपद एटा के अलीगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण ने 13 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार समेत अपनी पत्नी के फूफा की पुत्री की शादी समारोह में आया था। 12 मई 2017 को उसकी 11 वर्षीय पुत्री शौच करने को एक खेत में गयी थी तभी उसे दबोच लिया गया। कपड़े फाड़ दिये गये और दुष्कर्म की कोशिश की गयी पुत्री किसी प्रकार चंगुल से बाहर आयी और पूरी घटना बतायी। पुलिस ने इस मामले में नीतेंद्र को दोषी करार दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...