जौनपुर, दिसम्बर 10 -- केराकत। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को बराई ग्राम पंचायत स्थित आस्था महिला तथा बाल विकास संस्था की मेरी मुस्कान टीम की ओर से जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच चंदा सिंह ने किया। संगोष्ठी में मानवाधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं विषय पर चर्चा हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजू के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संजय कुमार ने महिला अधिकार, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम व लिंग समानता पर जानकारी दी। ग्रामीणों ने मानवाधिकार सम्मान की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में कैंडिल मार्च निकालकर संदेश दिया गया। बीडीसी संध्या देवी, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला और प्रोजेक्ट मैनेजर बंदना मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...