बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 जून को स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया कि इलाके के आलमपुर गांव का करन पुत्र रामचंद्र उसकी नाबालिग नातिन को बहाने से घर के पीछे लेकर गया था। वहां निर्वस्त कर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह तिल्हापुर मोड़ के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.