कानपुर, मई 1 -- हरवंश मोहाल पुलिस ने कक्षा चार की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित अधेड़ को जेल भेजा। आरोपित ने 10 साल की बालिका को घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 10 वर्षीय बेटी गुरुवार शाम को घर का सामान खरीदने पास की दुकान जा रही थी। इस दौरान इलाके में 55 वर्षीय टेलर देवराज सैनी ने बेटी से पान मसाला मंगाया। आरोप है कि जब बेटी उसे मसाला देने पहुंची तो वह बहाने से घर के अंदर ले गया। जिसके बाद आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची बेटी ने आपबीती बताई। यह भी पढ़ें- पड़ोसी ने कक्षा चार की छात्रा से किया दुष्कर्म एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...