बालिका से दुष्कर्म करने का बाल अपचारी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 21 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में पतंग दिलाने का झांसा देकर छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेजा है। जबकि बालिका का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता अपने मायके में रहती है। मंगलवार दोपहर उसकी छह वर्षीय बेटी घर के पास स्थित दुकान से सरसों का तेल लेने के लिए गई थी। बालिका तेल लेकर घर वापस लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में एक बाल अपचारी ने उसे रोक लिया। वह बालिका को पतंग दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.