सोनभद्र, अगस्त 18 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ने 11 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ने पड़ोस की 11 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बालिका जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां से आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़िता की मां ने तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी। दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट...