बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल
कन्नौज, जुलाई 27 -- गुरसहायगंज। कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि एक गांव निवासी 4 वर्षीय बालिका के साथ रविवार को छेड़छाड़ की गई थी मामले में पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत नाम जद रिपोर्ट दर्ज की। बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपित ग्राम इश्माइलपुर निवासी सुरेन्द्र को गिरफ्तार करके पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.