फिरोजाबाद, जनवरी 21 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थाना क्षेत्र निवासी एक बालिका 9 वर्ष 13 जानकारी को घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक सचिन पुत्र सरनाम सिंह घर में घुस आया। युवक बालिका के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसी दौरान बालिका का पिता वहां आ गया। पिता को युवक घबरा गया। वह बालिका को धमकी देकर वहा से भाग गया। बालिका के पिता ने सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने सोफीपुर दरगाह स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप से अभियुक्त सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...