कौशाम्बी, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 27 जनवरी को उसकी सात वर्षीय बेटी घर के समीप खेल रही थी। तभी पड़ोसी सुनील उर्फ टुंजा बिस्किट और चुर्री का लालच देकर उसे अपने कमरे में बुला ले गया। वहां उसको चारपाई पर लिटा दिया। इसके बाद अपने कपड़े उतारने लगा। साथ ही शराब पीनी भी शुरू कर दी। यह देख दहशतजदा बालिका कांपते हुए बाहर भाग आई। मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह गांव के समीप से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.