गोरखपुर, अप्रैल 18 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की परिजन की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी भतीजी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गांव के ही गोलू पुत्र दिनेश और अजय पुत्र स्वामीनाथ ने उस पर छींटाकशी करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी व धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.