बरेली, जून 16 -- बहेड़ी। एक ग्रामीण का कहना है कि उसके घर के पास शिव मंदिर है। उसका कहना है पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने उसके पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय कालीचरण पुत्र ख्याली राम के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को उठा लिया है। पुलिस ने उस पर पॉक्सो भी लगाई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...