मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में सोमवार को आयोजित जिला कराटे चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में सीनियर ओपन कुमिते में सान्या कुमारी ने स्वर्ण, रिया कुमारी ने रजत तथा अनुष्का और सरगम कुमारी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में साक्षी रानी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट वर्ग में स्वर्ण कर्णिका, शुभांगी, स्नेहल श्री और भारती कुमारी विजेता रहीं। बालक के जूनियर वर्ग में 76 किग्रा में मो. इरफान, -76 किग्रा में प्रियम कुमार झा, -68 किग्रा में नितिन कुमार, -55 किग्रा में तबरेज आलम और -50 किग्रा में पुंजितम ने स्वर्ण पदक जीते। यह भी पढ़ें- संभव प्रताप ने गोल्ड, शाश्वत ने ब्रांज पर जमाया कब्जा कैडेट वर्ग में सक्षम अग्रवाल, अर्णव, संस्का...