बालिका सशक्तीकरण अभियान में 130 बालिकाएं कर रही सहभागिता
भागलपुर, जून 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव में सोमवार को बालिका सशक्तीकरण अभियान 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 130 बालिकाएं सहभागिता कर रही हैं। जिनमें से बालिकाएं बिहार के भागलपुर ज़िले तथा झारखंड के गोड्डा ज़िले से चयनित की गई हैं। एक माह की आवासीय कार्यशाला एक जून से 30 जून तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (प्रचालन) रवीन्द्र कुमार थे। इस अवसर पर संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य चंदना कुमारी, परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल, सृष्टि समाज की अध्यक्षा, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार ने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.