प्रयागराज, जून 30 -- रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में आयोजित पांच दिवसीय बालिका शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन मंगलवार को व्यक्तित्व विकास, व्यवहार और संस्कारों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रभारी उमाशंकर मिश्र ने प्रत्येक विद्यालय में बालिका कक्ष स्थापित करने और उसमें प्रेरणादायी महिला विभूतियों के चित्र व साहित्य उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय ने कहा कि बालिकाओं को जीवन में अनेक भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं, इसलिए उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। विभिन्न वक्ताओं ने किशोरावस्था, भारतीय परंपराओं और संस्कार आधारित शिक्षा पर भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से छात्राओं ने सीखा आत्मविश्वास और नेतृत्व क...