बस्ती, जनवरी 7 -- कप्तानगंज। शिक्षा के साथ सुरक्षा बालिका शिक्षा का नारा होना चाहिए। बालिकाए यदि शिक्षित होकर सुरक्षित नहीं रह पाएगी, तो हम बेहतर समाज या भविष्य की कल्पना भी नहीं कर सकेंगे। शिक्षा का स्तर जो भी हो लेकिन इसका महत्वपूर्ण भाग 'आत्मरक्षा' होनी चाहिए। राष्ट्र को समृद्ध बनाने में बेटियों की भागीदारी जरूरी है। 70 के दशक में इस पिछड़े क्षेत्र में बालिका शिक्षा की अलख जागने में वाले डॉ. हरिहर प्रसाद पाण्डेय हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। यह बातें ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय कुमार पाण्डेय ने कही। वह मंगलवार को इंदिरा भवन परिसर में प्रख्यात शिक्षाविद् स्व. डॉक्टर हरिहर प्रसाद पाण्डेय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहीं। भूतपूर्व शिक्षक झिनकान चौधरी ने कहा कि डॉ. हरिहर पाण्डेय के प्रयासों का परिणाम है कि...