बालिका शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएं - संदीप सिंह
लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में संदीप सिंह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर बालक-बालिका तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के लिए सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.