रामपुर, सितम्बर 26 -- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडलीय टीम के चयन के लिए बालिका हॉकी और सब-जूनियर बालक हॉकी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार के अनुसार बालिका हॉकी के जिला ट्रायल 30 सितंबर को अपराह्न तीन बजे नवाब जुल्फिकार अली स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स पनवड़िया में होंगे। मंडलीय ट्रायल एक अक्तूबर को मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चार से नौ अक्तूबर तक आगरा में होगी। वहीं सब-जूनियर बालक हॉकी के जिला ट्रायल नौ अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे इसी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। मंडलीय ट्रायल 10 अक्तूबर को मुरादाबाद में और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में होगी। यह भी पढ़ें- हॉकी प्रतियोगिता के लिए जूनियर खिलाड़ियों का हुआ चयन ब...