धनबाद, अप्रैल 25 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा शुक्रवार को बालिका विद्या मंदिर परिसर में निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। असर्फी कैंसर संस्थान के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ. भाव्या गायत्री ने 117 छात्राओं व शिक्षकों की जांच की। डॉ. गायत्री ने कैंसर के लक्षण, बचाव और विशेषकर सर्वाइकल कैंसर के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व पर जानकारी दी। अंत में डॉ. भाव्या गायत्री एवं प्राचार्या पूनम गोयल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष सीए श्याम सुंदर साह, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल, यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा सहित हॉस्पिटल के निहार, दीपक, जुलिता और काजल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...