बालिका विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यो की जांच की मांग
महोबा, मार्च 28 -- अजनर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यो में नियमों को ताक में रखकर निर्माण कराने के आरोप लगाकर जांच कराने की मांग उठाई गई है। अभिभावकों का आरोप है कि मानकों को ताक में रखकर निर्माण कराया जा रहा है। छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से दर्ज कराई गई है। अलंकार योजना के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे निर्माण को लेकर अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। अभिभावक देवीदीन, परशुराम, पंकज गुप्ता का कहना है कि मानक के अनुसार निर्माण नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि सीमेंट की गुणवत्ता भी कमजोर है। जल्द काम के लिए पेटी ठेकेदारों को काम सौंपा गया है जो मनमानी कर रहे है। कार्यदाई संस्था आवास विकास निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता बीरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.