प्रयागराज, जुलाई 31 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनूपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कैलाश यादव की तैनाती पर राजकीय शिक्षक संघ ने आपत्ति की है। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय और प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि किसी भी पुरुष को राजकीय बालिका विद्यालय तथा महिला को बालक विद्यालय में प्रधानाचार्य या प्रधानाचार्या के पद पर पदस्थापित न किया जाए। 30 जुलाई को जारी आदेश को लेकर लिखा है कि पदस्थापन सूची में बहुत सी विसंगतियां हैं। कई पदोन्नत अफसरों को बेसिक शिक्षा विभाग की संस्थाओं में तैनाती दी गई है जो अनुचित है क्योंकि बहुत से राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बालिका इंटर कॉलेज में पुरुष को प्रधानाचार्य बनाने पर आपत्ति इसके अलावा दो बालिका विद्यालयों में नियमित प्रधानाचार्य की तैना...