धनबाद, मार्च 19 -- झरिया।हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को बालिका विद्या मंदिर झरिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मां नव दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा के साथ हुई। जिसमें विद्यालय के सचिव गणेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सदस्य सौरभ शर्मा ने सम्मिलित रूप से मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं मां दुर्गा की पूजा - आरती की। उपप्राचार्या रंजू सिन्हा, शिक्षकों -शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने देवी स्तुति, भजन एवं आरती में भाग लिया। मां दुर्गा की तस्वीर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सामूहिक आरती के दौरान पूरा परिसर जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.