सोनभद्र, जनवरी 10 -- ओबरा। खेलो इण्डिया ओपेन अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में ओबरा की शहर मण्डल ने गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया। शहर मंडल ओबरा के हेलो स्कूल आफ एक्सीजेंस की कक्षा दो की छात्रा है। यह प्रतियोगिता कोलकाता के अलामोहन दास इण्डोर स्टेडियम में सिटू रियू कराटे डू फेडरेशन के तत्वाधान में हुई। इसमें अण्डर 8 वर्ष में शहर मण्डल ने काता एवं कुमिट में गोल्ड अर्जित किया। मुख्य अतिथि प्रसुन बनर्जी सांसद एवं अर्जुन अवार्ड विजेता ने शहर मण्डल को गोल्ड मेडल दिया। हेलो स्कूल आफ एक्सीलेस की प्रधानाचार्य डा नाहिद खान ने प्रसन्नता जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.