बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल चैंपियन
आजमगढ़, जुलाई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब में 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान आजमगढ़ मंडल को 1-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बालक अंडर-15 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मेरठ मंडल को 7-0 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने गोरखपुर को 4-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने मुरादाबाद मंडल को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.