बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट हाई स्कूल बड़कियारी की टीम बनी विजेता
पाकुड़, जून 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। राज्य परियोजना निदेशक झारखंड रांची के आदेश के आलोक में शनिवार को महेशपुर प्रखंड के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में अंडर-15 बालक के चार टीम तथा अंडर-17 बालक के 06 टीमों ने भाग लिया। वहीं बालिका ग्रुप में अंडर-17 में 03 टीमों ने भाग लिया। जिसमें अंडर-17 बालिका ग्रुप में फाइनल मुकाबले में प्रोजेक्ट हाई स्कूल बड़कियारी विजेता बनी। जबकि पल्स टू उच्च विद्यालय शहरग्राम उपविजेता बनी। अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप व लिटिल चैंप प्रतियोगिता आयोजित मौके पर उपस्थित बीपीओ श्याम ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.