बदायूं, मार्च 2 -- सहसवान। डीपी महाविद्यालय में 14 वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय संस्थापक डीपी यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। डीपी यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। प्राचार्य डॉ. भारत सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की चैंपियन नीतू सागर, बालक वर्ग के चैंपियन संजीव यादव रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में राहुल प्रथम, हरवेंद्र द्वितीय, विशेष कुमार तृतीय, बालिका वर्ग की लंबी कूद में किरण प्रथम, प्रियंका द्वितीय, काजल शर...