बलिया, मार्च 11 -- बलिया, संवाददाता। शहर के वीर लोरिक स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में नरही और बालक वर्ग में स्टेडियम ने जीत हासिल किया। विजेता टीमों को शील्ड और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें आठ बालक एवं चार बालिका टीमें शामिल थीं। बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबला में नरही ने स्टेडियम को 25-21, 22-25, 25-16 से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में स्टेडियम ने सनबीम स्कूल को 23-25, 20-15, 25-20, 25-17, 15-11 से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकार...