गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, वंदना। मोरटा स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में चल रही सब-जूनियर यूपी स्टेट इंटर-डिविजनल रोल बॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में गाजियाबाद की टीम ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। यूपी राज्य रोल बॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पायलट राकेश त्यागी ने बताया कि बालिका वर्ग का फाइनल मैच गाजियाबाद और आगरा के बीच खेला गया, जिसमें गाजियाबाद ने 5-2 स्कोर से जीत हासिल की। टीम की कप्तान इप्सा कपूर ने शानदार नेतृत्व किया और टूर्नामेंट में सर्वाधिक आठ गोल किए। यह भी पढ़ें- रोलबॉल स्पर्धा में जिले की टीम तीसरे स्थान पर इसके साथ एधिता भाटी ने सात, रिद्धि सेन और लावण्या त्यागी ने दो-दो और वेदांशी ने एक गोल कर टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.